नियम व निति निर्देशिका::: AIBA के सदस्यगण से यह आशा की जाती है कि वह निम्नलिखित नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे और यह अनुपालित न करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से AIBA की सदस्यता से निलम्बित किया जा सकता है: *कोई भी सदस्य अपनी पोस्ट/लेख को केवल ड्राफ्ट में ही सेव करेगा/करेगी. *पोस्ट/लेख को किसी भी दशा में पब्लिश नहीं करेगा/करेगी. इन दो नियमों का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है. द्वारा:- ADMIN, AIBA

धर्म अर्थ काम मोक्ष Dharma Arth Kaam Moskh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धर्म अर्थ काम मोक्ष Dharma Arth Kaam Moskh लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

धर्म अर्थ काम मोक्ष

Written By Brahmachari Prahladanand on सोमवार, 18 जुलाई 2011 | 9:47 am

धर्म कहते हैं ड्यूटी को | यानी की करनी ही करनी है | मना नहीं कर सकते हैं | चाहे आंधी हो, तूफान हो कुछ भी हो वह करना ही है, वह धर्म होता है |

अर्थ कहते है धन को जो की धर्म को ख़त्म कर देता है | किसी को उसके धर्म से गिराना हो, तो उसे धन दे दो, वह अपने धर्म से गिर जाएगा ,जैसे कहीं भी काम नहीं बन रहां है, तो धन दे दो वह अपने धर्म को छोड़ देगा पहले धन देने वाले का काम करेगा | यह है अर्थ |

काम कहते हैं ईक्षा को जो की धन को ख़त्म कर देती है, जैसे कोई वस्तु पसंद आयी तो, उसे हम धन से खरीद लेते हैं, और अगर धन न हो तो उसे फिर छीन लेते हैं | यह है काम | जब तक काम पूरा नहीं होता है तब तक मोक्ष का द्वार नहीं खुलता है | यही है काम |

मोक्ष यानी म ओ क्ष | यानी जब मन की रक्षा ओमकार से होती है उसे मोक्ष कहते हैं | सन्यासी को अपने मन की रक्षा करनी है की उसका मन भटके नहीं | जब यह अपने मन की रक्षा ओमकार से करता है | यानी ओमकार का जप करता है, तो उसे मोक्ष कहते हैं |

Founder

Founder
Saleem Khan