नियम व निति निर्देशिका::: AIBA के सदस्यगण से यह आशा की जाती है कि वह निम्नलिखित नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे और यह अनुपालित न करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से AIBA की सदस्यता से निलम्बित किया जा सकता है: *कोई भी सदस्य अपनी पोस्ट/लेख को केवल ड्राफ्ट में ही सेव करेगा/करेगी. *पोस्ट/लेख को किसी भी दशा में पब्लिश नहीं करेगा/करेगी. इन दो नियमों का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है. द्वारा:- ADMIN, AIBA

हर घर वृक्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हर घर वृक्ष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

हर घर वृक्ष

Written By Shalini kaushik on शनिवार, 9 जुलाई 2022 | 6:17 pm

 


माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी, 
मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश) 
       विनम्र निवेदन है कि प्रदेश में जिस तरह " हर घर तिरंगा" अभियान प्रतिबद्धता से चलाया जा रहा है उसी तरह प्रदेश में "हर घर वृक्ष" अभियान भी चलाया जाये और हर घर को एक पेड़ के संवर्धन और संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी जाए, तभी हमारा पर्यावरण स्वस्थ होगा और हमारी आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित. जिस तरह से आज प्रदेश में पेड़ लगाये जा रहे हैं उस तरह उनका भविष्य सुरक्षित नहीं है क्योंकि आज प्रशासन के आदेश पर लगातार नेता, समाजसेवी आदि पेड़ लगाकर सेल्फी ले रहे हैं इससे आगे कुछ नहीं, अगर पिछले वर्ष लगाए गए पेड़ों की सरकार द्वारा रिपोर्ट मंगाई जाए तो मुश्किल से 10 या 20 प्रतिशत पेड़ ही जीवन पथ पर आगे बढ़े होंगे.
   अतः पर्यावरण संरक्षण के हित में "हर घर वृक्ष" अभियान के संचालन पर भी विचार किया जाए. जय हिंद 🇮🇳

शालिनी कौशिक
         एडवोकेट
कैराना (शामली)


Founder

Founder
Saleem Khan