नियम व निति निर्देशिका::: AIBA के सदस्यगण से यह आशा की जाती है कि वह निम्नलिखित नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे और यह अनुपालित न करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से AIBA की सदस्यता से निलम्बित किया जा सकता है: *कोई भी सदस्य अपनी पोस्ट/लेख को केवल ड्राफ्ट में ही सेव करेगा/करेगी. *पोस्ट/लेख को किसी भी दशा में पब्लिश नहीं करेगा/करेगी. इन दो नियमों का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है. द्वारा:- ADMIN, AIBA

स्वर सरिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
स्वर सरिता लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जाने क्यों अब कलम मेरी....ड़ा श्याम गुप्त....

Written By shyam gupta on सोमवार, 27 जून 2011 | 1:42 pm

जाने क्यों अब ये कलम मेरी,
चलते चलते रुक जाती है |
तुम होती हो तो लिखने की ,
फुर्सत ही किसे मिल पाती है ||

इस दाल -भात के भावों ने ,
सारी स्याही को सोख लिया |
जब कभी उठाकर कलम चला,
तेरी   बाहों   ने रोक लिया ||

तेरे ना होने  पर  सब कुछ ,
यह  सूना सूना  लगता है |
मन  कैद है  तेरे ख्यालों में,
फिर भला कौन क्या लिखता है ||

तेरी  यादों में    कभी कभी ,
मन बुझा बुझा सा रहता है |
और कभी तुम्हारे ख्वाबों से,
मन महका महका लगता है ||

ख्यालों के इन अम्बारों से,
तेरी  ही  सूरत   ढलती  है  |
मन कैद है  तेरे सवालों में,
फिर कलम कहाँ चल सकती है ||

दूरभाष  ने  प्रिये , तुम्हारी -
स्वर सरिता जब सुनवाई |
ख्वाबों के इन्हीं झरोखों से,
बह आई शीतल पुरवाई ||

तेरे आने के ख्यालों से ,
कुछ चेतनता सी छाई है |
इसलिए उठाकर कलम आज,
लिखने की हिम्मत पाई है ||

Founder

Founder
Saleem Khan