नियम व निति निर्देशिका::: AIBA के सदस्यगण से यह आशा की जाती है कि वह निम्नलिखित नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे और यह अनुपालित न करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से AIBA की सदस्यता से निलम्बित किया जा सकता है: *कोई भी सदस्य अपनी पोस्ट/लेख को केवल ड्राफ्ट में ही सेव करेगा/करेगी. *पोस्ट/लेख को किसी भी दशा में पब्लिश नहीं करेगा/करेगी. इन दो नियमों का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है. द्वारा:- ADMIN, AIBA

Home » » अरविंद केजरीवाल को जूता मारा, अन्ना बोले हम गोली खाने को भी तैयार

अरविंद केजरीवाल को जूता मारा, अन्ना बोले हम गोली खाने को भी तैयार

Written By आपका अख्तर खान अकेला on मंगलवार, 18 अक्तूबर 2011 | 9:13 pm

लखनऊ. उत्तर प्रदेश यात्रा पर निकले टीम अन्ना के सदस्य अरविंद केजरीवाल पर जूते से हमला किया गया है। राजधानी लखनऊ के झूलेलाल पार्क में सभा करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल पर हमला किया गया । जैसे ही अरविंद केजरीवाल कार से उतर रहे थे तभी जालौन से आए एक व्यक्ति ने अरविंद को जूता मारा।
अरविंद केजरीवाल पर हमले की निंदा करते हुए मौन व्रत पर बैठे अन्ना हजारे ने लिखकर बयान देते हुए कहा कि यह अरविंद केजरीवाल नहीं लोकतंत्र पर हमला है। अन्ना ने यह भी लिखा कि जनलोकपाल के लिए उनकी टीम लाठी क्या गोली भी खाने के लिए तैयार हैं, अब जो भी हम रुकने वाले नहीं हैं। अन्ना ने घटना को निंदनीय बताते हुए लिखा कि तबियत ठीक होते ही वो अरविंद के साथ लखनऊ जाएंगे और वहां जनता को जगाएंगे।

अरविंद केजरीवाल को जूता मारने वाले जितेंद्र पाठक नाम के युवक का कहना है कि उसने अरविंद को जूता इसलिए मारा क्योंकि वो देश की जनता को बरगला रहे हैं। जितेंद्र का यह भी कहना है कि वो किसी भी पार्टी या पक्ष से जुड़ा हुआ नहीं है।

अरविंद पर हमले के बाद जितेंद्र को इंडिया अगेंस्ट करप्शन के सदस्यों ने पार्क से बाहर कर दिया। फिलहाल जितेंद्र पुलिस के कब्जे में है। गौरतलब है कि हिसार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जयप्रकाश ने कहा था कि जो हश्र प्रशांत भूषण का हुआ है वो ही अरविंद केजरीवाल का भी होगा।

अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के नेता राशिद अलवी ने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के कृत्य निंदनीय हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए यदि किसी को किसी व्यक्ति से नाराजगी भी है तो उसे जाहिर करने का यह तरीका ठीक नहीं हैं।

वहीं भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले व्यक्ति के विचार कांग्रेस से मेल खाते हैं।

वहीं किरण बेदी ने कहा कि अरविंद पर हमला करने वाले व्यक्ति की सोच ही खराब है। अरविंद देश को बरगला नहीं रहे हैं बल्कि वो तो देश को सही दिशा की ओर ले जा रहे हैं। वो ऐसा कानून बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करेगा।

वहीं अरविंद के सहयोगी संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने हमला करने वाले युवक को माफ कर दिया है। अरविंद ने यह भी कहा है कि इस युवक को छोड़ दिया जाए और उसके साथ दुर्व्यवहार न हो।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता लालू प्रसाद यादव ने अरविंद पर हुए हमले का अपनी शैली में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जीभ पर कंट्रोल करना चाहिए, जब जीभ ज्यादा बोल देती है तो ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है लेकिन जनता को ऐसे लोगों को पीटना नहीं चाहिए। मान लीजिए यदि उठा कर पटक देता तो दम निकल जाता, ये कोई गांव के लोग थोडे़ ही हैं जो जनता का स्वभाविक गुस्सा बर्दाश्त कर लें। ये रामलीला मैदान से बोलने वाले लोग हैं ये जनता का गुस्सा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। हालांकि मैं इस तरह की घटनाओं की निंदा करता हूं। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने कहा कि यह जनता का स्वभाविक गुस्सा हैं हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए।

Share this article :

1 टिप्पणियाँ:

रविकर ने कहा…

Thanks

it is my 10th comment on your Post.

बूता है तो आइये, कर लें दो-दो हाथ |
छापामारी कला का, लेते हो क्यूँ साथ ?
लेते हो क्यूँ साथ, पोल-पट्टी सब खुलती |
हमला करके आज, करी है भैया गलती |
कहे केजरीवाल, माफ़ है तेरा जूता |
भ्रष्टाचारी लोग, सामने आ गर बूता ||

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable comment.