नियम व निति निर्देशिका::: AIBA के सदस्यगण से यह आशा की जाती है कि वह निम्नलिखित नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे और यह अनुपालित न करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से AIBA की सदस्यता से निलम्बित किया जा सकता है: *कोई भी सदस्य अपनी पोस्ट/लेख को केवल ड्राफ्ट में ही सेव करेगा/करेगी. *पोस्ट/लेख को किसी भी दशा में पब्लिश नहीं करेगा/करेगी. इन दो नियमों का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है. द्वारा:- ADMIN, AIBA

Home » , , , , » आई. ऐ. यस. पी. सी. यस.पढ़ के

आई. ऐ. यस. पी. सी. यस.पढ़ के

Written By Surendra shukla" Bhramar"5 on शनिवार, 3 दिसंबर 2011 | 9:16 pm


आई. ऐ. यस. पी. सी. यस.पढ़ के
————————————
कच्चा पीतल हो जब राजा
सोने का कवि हो दरबारी
बीच दन्त ज्यों जिह्वा डोले
कटते पिसते निभती यारी
———————————–
उनसे क्या उम्मीद लगायें
हो नंगे जो अब भी घूमें
“माया” के ही तलवे चाटें
मिले “कटोरे” में जो -चूमें !
———————————–
“माया” मोहिनी है जालिम ये
रानी सिंहासन -पहचानो
भूख -समस्या -न्याय की खातिर
महल घुसो तब परखो-जानो
कितने बुद्धि विवेक लिए हैं
धूल धूसरित “दरी ” बिछाए बैठे
कहीं द्रौपदी कहीं जुआ है
हाथ मलें सब बैठे !
———————————–
राजा ही क्यों दोषी मानें
हम तुम ही दरबारी
बनो पूर्णिमा चाँद सा चमको
कहाँ निशा -अंधियारी ??
मन्त्र-मंत्रणा राज-नीति सब
तुम ही तो समझाते
माँ ने क्या सब बुरा सिखाया
गुरु यही हैं क्या समझाते ??
तेरा भी ये घर है यारों
यहीं तुम्हे इज्जत से रहना
young-man-looking_~x30677732
आई. ऐ. यस. पी. सी. एस. पढ़ पढ़ के
मान नहीं खो देना
गौरव, मान, दर्द ना समझे
क्या मानव -मानवता ??
जितनी शक्ति अरे ! लगा दो
ला समाज में समता !!
शुक्ल भ्रमर ५
५.११.२०११- ७.१५-७.५५ पूर्वाह्न
यच पी
(फोटो साभार गूगल नेट से )
Share this article :

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable comment.