नियम व निति निर्देशिका::: AIBA के सदस्यगण से यह आशा की जाती है कि वह निम्नलिखित नियमों का अक्षरशः पालन करेंगे और यह अनुपालित न करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से AIBA की सदस्यता से निलम्बित किया जा सकता है: *कोई भी सदस्य अपनी पोस्ट/लेख को केवल ड्राफ्ट में ही सेव करेगा/करेगी. *पोस्ट/लेख को किसी भी दशा में पब्लिश नहीं करेगा/करेगी. इन दो नियमों का पालन करना सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य है. द्वारा:- ADMIN, AIBA

Home » , , » कौवे चार वहां बैठे हैं- सोना चोंच मढ़ाये

कौवे चार वहां बैठे हैं- सोना चोंच मढ़ाये

Written By Surendra shukla" Bhramar"5 on शुक्रवार, 1 जुलाई 2011 | 8:44 pm

कौवे चार वहां बैठे हैं
सोना चोंच मढ़ाये
उड़ उड़ मैले पर मुह मारें
काग-भुसुंडी बन बतियाएं !!
————————–
शेर वही जो बाहर निकले
भूख लगे-बस -खाना खाए
कुछ पिजड़े में गीदड़ जैसे
नोच-खसोट-के गरजे जाएँ !!
—————————-
हाथी मस्त है घर-घर घुमे
कुत्ते भौं भौं भौंके जाएँ
कभी सामने आ कर भौंको
मारीचि से तुम तर जाओ !!
——————————-
ये घर अपना एक मंदिर है
देव -देवियाँ पूत बहुत हैं
कर -पवित्र-आ-दीप जलाना
राक्षस -वन-मुह नहीं दिखाना !!
———————————
अभी वक्त है खा लो जी भर
लिए कटोरा फिर आना
अपना दिल तो बहुत बड़ा है
चमचे-चार-भी संग ले आना !!
————————————
उन जोंकों संग -लिपट रहो ना
खून चूस लेंगी सारा
होश अगर जल्दी कुछ करना
नमक डाल-कुछ नमक खिलाना !!
—————————————-
नदी तीर एक सेज सजी है
आग दहकती धुँआ उठा है
जिनके दिल से खून रिसा है
दंड लिए सब जुट बैठे हैं
——————————–
शुक्ल भ्रमर ५
२९.०६.२०११
जल पी बी
Share this article :

0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

Thanks for your valuable comment.